---
title: "ऑनलाइन तनाव जाँच: Stressometer से स्ट्रेस टेस्ट"
heading: "ऑनलाइन तनाव जाँच (स्ट्रेस टेस्ट)"
url: https://nwnt.ai/hi/tanav-jaanch-online
language: hi-IN
updated: 2026-10-21
translation: https://nwnt.ai/online-stress-test.md
license: "Page text: CC BY-NC-ND 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-nc-nd/4.0/)."
---

# ऑनलाइन तनाव जाँच (स्ट्रेस टेस्ट)

This is the markdown version of https://nwnt.ai/hi/tanav-jaanch-online, a page of NWNT (No Worry No Tension), an AI-powered digital mental health platform from New Delhi. It is information, not medical advice; NWNT's contact details are at the end.

[Read this page in English](https://nwnt.ai/online-stress-test)

क्या लगता है कि टेंशन अब हद से ज़्यादा हो रही है, पर समझ नहीं आ रहा कि किससे बात करें? NWNT का Stressometer एक ऑनलाइन तनाव जाँच है: 55 सवाल, लगभग 10 से 15 मिनट, घर बैठे फ़ोन या लैपटॉप पर। यह ज़िंदगी के पाँच हिस्सों में आपका तनाव देखता है और Emotional Wellness Index रिपोर्ट देता है। रिपोर्ट बताती है कि आपके लिए ख़ुद की देखभाल काफ़ी है, साइकोलॉजिस्ट से बात करनी चाहिए, या साइकियाट्रिस्ट से भी मिलना चाहिए। भारत में फ़ीस ₹499 है।

NWNT · अपडेट 21 अक्टूबर 2026

## यह जाँच किसके लिए है?

हर उस व्यक्ति के लिए जिसे लगता है कि कुछ ठीक नहीं चल रहा, पर जो तय नहीं कर पा रहा कि डॉक्टर के पास जाए या नहीं। अगर इनमें से कुछ बातें आप पर लागू होती हैं, तो जाँच कर लेना समझदारी है।

बड़ों (18 साल और ऊपर) और छात्रों (13 साल और ऊपर) के लिए अलग-अलग वर्ज़न हैं, ताकि सवाल उम्र और हालात के हिसाब से हों।

- रात को नींद देर से आती है या बार-बार टूटती है
- मन में हर समय टेंशन और घबराहट बनी रहती है
- छोटी-छोटी बातों पर ग़ुस्सा या चिड़चिड़ापन
- काम या पढ़ाई में मन नहीं लगता, थकान पीछा नहीं छोड़ती
- घर, ऑफ़िस या रिश्तों का दबाव झेलना मुश्किल लग रहा है

## जाँच में क्या पूछा जाता है?

सवाल पाँच हिस्सों में बँटे हैं, ताकि पता चले कि तनाव आ कहाँ से रहा है। सही या ग़लत जवाब कुछ नहीं होता; बस वही चुनें जो आप पर सच में लागू होता है।

- स्वभाव (Human Nature): दबाव में आप आमतौर पर कैसे रिएक्ट करते हैं
- ज़िंदगी के हालात (Life Circumstances): पैसे की चिंता, बीमारी, किसी अपने को खोना, शहर बदलना
- लक्षण (Clinical Symptoms): नींद, भूख, मूड, घबराहट और एनर्जी
- घर-परिवार (Domestic Life): परिवार, शादी और घर का माहौल
- काम-काज (Professional Life): ऑफ़िस का बोझ, साथ काम करने वाले, नौकरी की चिंता, या छात्रों के लिए पढ़ाई का दबाव

## रिपोर्ट के बाद आगे क्या?

जाँच पूरी होते ही आपको Emotional Wellness Index (EWI) रिपोर्ट मिलती है। इसके आधार पर तीन में से एक रास्ता सुझाया जाता है।

भारत में साइकोलॉजिस्ट और साइकियाट्रिस्ट से मुलाक़ात Dr. Vohra's Emotional Wellness Hub के ज़रिए होती है, ऑनलाइन या ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली में आमने-सामने।

- तनाव सामान्य दायरे में है: विस्तार से रिपोर्ट और तनाव से बचे रहने के आसान सुझाव
- साइकोलॉजिस्ट (मनोवैज्ञानिक) से बात: टॉक थेरेपी, CBT तकनीकें और तनाव से निपटने के तरीक़े
- साइकोलॉजिस्ट के साथ साइकियाट्रिस्ट (मनोचिकित्सक) भी: डॉक्टर की जाँच, डायग्नोसिस और थेरेपी के साथ इलाज

## क्या यह जाँच भरोसेमंद है?

Stressometer को अमेरिका की University of Houston के साथ मिलकर बनाया गया है। इसे DASS, PSS, SOS जैसे जाने-माने पैमानों से मिलाकर परखा गया है, और इसका Cronbach's alpha 0.935 है, यानी हर हिस्से के सवाल एक ही बात को लगातार मापते हैं। इस पर शोध Indian Journal of Psychiatry समेत कई पीयर-रिव्यूड जर्नलों में छपा है।

अक्टूबर 2025 में इसे भारत में पेटेंट मिला। AI पर आधारित डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य जाँच के लिए देश में यह पहला पेटेंट है।

## यह जाँच क्या नहीं कर सकती

यह स्क्रीनिंग है, डायग्नोसिस नहीं। बीमारी की पहचान और इलाज का फ़ैसला साइकियाट्रिस्ट या साइकोलॉजिस्ट ही करते हैं। रिपोर्ट उस दिन के आपके जवाबों पर टिकी है, इसलिए सच्चे जवाब दें। अगर रिपोर्ट ठीक आए पर मन फिर भी परेशान रहे, तो किसी से बात ज़रूर करें।

अगर ख़ुद को नुकसान पहुँचाने के ख़याल आ रहे हैं, तो रिपोर्ट का इंतज़ार न करें। अभी Tele-MANAS 14416 या 112 पर कॉल करें।

## अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

- **क्या विदेश से भी यह जाँच कर सकते हैं?**: हाँ। Stressometer दुनिया में कहीं से भी ऑनलाइन दिया जा सकता है। भारत के बाहर इसकी फ़ीस USD 8.99 है।
- **रिपोर्ट आने के बाद क्या करना होगा?**: रिपोर्ट में सुझाया गया अगला कदम देखें। अगर साइकोलॉजिस्ट या साइकियाट्रिस्ट की सलाह है, तो NWNT की टीम से संपर्क करें; भारत में मुलाक़ात ऑनलाइन या दिल्ली में तय हो जाती है। चाहें तो रिपोर्ट अपने किसी भी डॉक्टर को दिखा सकते हैं।
- **शुरुआत कैसे करें?**: Stressometer जाँच ऑनलाइन दें, या +91 78279 90371 पर कॉल या WhatsApp करें, या help@nwnt.ai पर ईमेल भेजें। भारत में साइकोलॉजिस्ट और साइकियाट्रिस्ट से मुलाक़ात Dr. Vohra's Emotional Wellness Hub के ज़रिए तय होती है, ऑनलाइन या दिल्ली में आमने-सामने।
- **इमरजेंसी हो तो क्या करें?**: NWNT इमरजेंसी सेवा नहीं है। भारत में तुरंत Tele-MANAS 14416 (मुफ़्त, चौबीसों घंटे) या 112 पर कॉल करें। विदेश में हों तो अपने देश का इमरजेंसी नंबर मिलाएँ।

## शुरुआत Stressometer से करें

55 सवालों की AI स्क्रीनिंग, भारत में Rs 499। साइकोलॉजिस्ट और साइकेट्रिस्ट से सेशन Dr. Vohra's Emotional Wellness Hub के ज़रिए, ऑनलाइन या ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली में। कॉल या WhatsApp करें [+91 78279 90371](tel:+917827990371) या ईमेल करें [help@nwnt.ai](mailto:help@nwnt.ai).

शुरू करें[NWNT कैसे काम करता है](https://nwnt.ai/how-nwnt-works)

अगर आप संकट में हैं या ख़ुद को नुकसान पहुँचाने के विचार आ रहे हैं, तो कॉल करें: Tele-MANAS [14416](tel:14416), KIRAN [1800-599-0019](tel:18005990019) या Emergency services [112](tel:112). ये 24x7 निःशुल्क हैं। NWNT आपातकालीन सेवा नहीं है।
